राजस्थान में शीतलहर को लेकर अलर्ट, 29 दिसंबर से चल सकती हैं बर्फीली हवाएं

By: Pinki Sat, 26 Dec 2020 5:37:12

राजस्थान में शीतलहर को लेकर अलर्ट, 29 दिसंबर से चल सकती हैं बर्फीली हवाएं

राजस्थान में सर्दी के तेवर और तीखे होने वाले हैं। आगामी 29 दिसंबर से बर्फानी हवाएं चलने का अनुमान है, जिसके कारण सर्दी और बढ़ सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने इस बाबत शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग के वैज्ञानिकों ने सोमवार से प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मरुधरा में फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। काफी दिनों से कड़ाके की सर्दी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 27-28 दिसंबर को उत्तर भारत में में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावनाएं जताई है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान में बारिश होने की संभावनाएं काफी कम है। लेकिन प्रदेश में एक बार फिर से हिमाचल की ओर से आने वाली उत्तरी हवाओं का प्रभाव शुरू होने की संभावना है, जिसके चलते दिन और रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।

विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान में 29 दिसंबर से शीतलहर चल सकती है। साल के अंत में प्रदेश में शीतलहर प्रदेशवासियों को परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर और जयपुर संभाग में शीतलहर का असर नजर आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़े :

# जोधपुर: अपने साथी को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने पुलिस थाने पर किया हमला, सिपाहियों ने डटकर किया मुकाबला

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com